पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) ने आयरलैंड की टी-20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुरुवार (19 मार्च) को अपने इस फैसले का ऐलान किया, आयरलैंड के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के करीब एक महीने के बाद।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो में मिली करारी हार के दौरान स्टर्लिंग चोटिल हो गए थे। इसके चलते वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुए और उनकी जगह बाकी मैचों के लिए आयरलैंड की कप्तानी लॉरकन टकर को सौंपी गई।

Advertisement

स्टर्लिंग ने एक बयान में कहा,"इस फ़ॉर्मेट में आयरलैंड की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान रहा है, और मुझे इस पर बेहद गर्व है। अपने देश की कप्तानी करना एक ऐसा सौभाग्य है जिसके साथ बड़ी ज़िम्मेदारी भी आती है, और इस भूमिका में अपने कार्यकाल के दौरान मुझे जो विश्वास और समर्थन मिला है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।"

स्टर्लिंग ने बताया कि कि वह वनडे टीम की कप्तानी करते रहेंगे, अगले साल साउथ अफ्रीका,जिम्बाब्वे औऱ नामीबिया में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में क्वालीफाई कराने के इरादे से।

स्टर्लिंग ने आगे कहा,  "हालांकि मैं T20 कप्तानी छोड़ रहा हू, फिर भी मैं आयरलैंड टीम के प्रति पूरी तरह से समर्पित हूं और वनडे कप्तान के तौर पर अपनी भूमिका निभाता रहूंगा। एक खिलाड़ी के तौर पर मुझमें अभी भी बहुत ज़्यादा जुनून है और मुझे लगता है कि इस फ़ैसले से मैं खुद का सबसे बेहतरीन रूप बनने और मैदान पर अपना सबसे मज़बूत योगदान देने पर पूरी तरह से ध्यान दे पाऊंगा।”

स्टर्लिंग ने 48 टी-20 इंटरनेशनल मैच में आयरलैंड की कप्तानी की, जिसमें टीम ने 20 मैच जीते औऱ 26 में हार मिली, जबकि दो मैच बेनतीजा रहे। 2023 में एंडी बालबर्नी के कप्तानी छोड़ने के बाद वह अंतरिम तौर पर आयरलैंड की वनडे औऱ टी-20 इंटरनेशनल टीम के कप्तान बने थे। उस साल के अंत में ही उन्हें नियमित तौर पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने 2024 औऱ 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की कप्तानी की और दोनों ही मौकों पर ग्रुप स्टेज मे बाहर हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

स्टर्लिंग ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 163 मैच खेले हैं और इस फॉर्मेट में आयरलैंड के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। उनके नाम 3895 रन दर्ज हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में उनसे आगे दुनिया में सिर्फ चार खिलाड़ी ही हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार