पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के शानदार शतक के दम पर आयरलैंड ने बुधवार (1 सितंबर) को खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में जिम्ब्बावे को 40 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। 179 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 18.2 ओवरों में 138 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आय़रलैंड की शुरूआत ज्यादा खास नहीं रही और 32 रन के कुल स्कोर पर केविन ओ'ब्रायन के रूप में पहला विकेट गिए। इसके बाद स्टर्लिंग ने कप्तान एंड्रयू बालबर्नी (31) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। 
स्टर्लिंग ने अपना पहला शतक जड़ते हुए 75 गेंदों में 8 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 115 रनों की पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। 

जिम्बाब्वे के लिए रयान बर्ल और ल्यूक जॉंग्वे ने एक-एक विकेट चटकाया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे को पहला झटका 15 रन के कुल स्कोर पर लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर वितेट गिरते रहे। कप्तान क्रेग इरविन ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, इसके अलावा रयान बर्ल ने 26 रनों की पारी खेली। 

आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने सिर्फ 11 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा जोशुआ लिटिल, शेन गेटकेट  और बेंजामिन व्हाइट के खाते में दो-दो विकेट आए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार