Pavan Rathnayake Catch: पाकिस्तान ODI ट्राई सीरीज 2026 (Pakistan ODI Tri-Series 2026) के फाइनल में बाबर आज़म (Babar Azam) सिर्फ 5 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और बिना अपना खाता खोल आउट हुए। उनका विकेट श्रीलंकाई तेज गेंदबाज़ दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka) ने झटका। दिलशान की गेंद पर पवन रत्नायके (Pavan Rathnayake) ने बाबर का शानदार कैच लिया।
ये पूरी घटना पाकिस्तान की पारी के चौथे ओवर में घटी। दिलशान मदुशंका अपने कोटे का दूसरा ओवर करने आए थे जिसकी तीसरी गेंद पर उन्होंने बाबर को फंसाया। उन्होंने बल्लेबाज़ से दूर गेंद किया था जिस पर बाबर ने ड्राइव शॉट खेलने की कोशिश में गलती की।
इस मौके पर बॉल उनके बैट के ऐज से टकराई और सीधा स्लिप की तरफ गई। यहां पर ही पवन रत्नायके का कैच देखने को मिला। उन्होंने पूरी जान झोंक दी और ये कैच लिया। पहली कोशिश में गेंद उनके हाथ से टकराकर छिटक गया था और दूसरी बार भी ऐसा ही हुआ, लेकिन इन सब के बीच भी पवन ने हार नहीं मानी और तीसरी कोशिश में गिरते पड़ते हुए भी कैच पूरा कर लिया। आप नीचे पवन रत्नायके के कैच का वीडियो देख सकते हो।
गौरतलब है कि पवन रत्नायके ने सिर्फ बाबर आज़म का ही कैच नहीं पकड़ा, बल्कि माज़ सदाकत का कैच भी लिया। उन्होंने श्रीलंका की पारी में 65 गेंदों पर 8 चौके लगाकर 77 रनों की शानदार पारी भी खेली।
मैच का हाल: Tri-Series के फाइनल में श्रीलंका को पहले बैटिंक करने का मौका मिला जिसके बाद उन्होंने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 325 रन बनाए। उनके लिए कामिन्दु मेंडिस (128 गेंदों पर 131 रन) ने शतकीय पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में पाकिस्तान के लिए फखर ज़मान ने 99 गेंदों पर 127 रन ठोके। उनके अलावा साद बेग (75 गेंदों पर 74 रन) और अराफत मिन्हास (31 गेंदों पर 61 रन) ने भी अर्धशतक लगाए। इन्हीं के दम पर पाकिस्तान ने 48.3 ओवर में 326 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 3 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ पाकिस्तान ने ODI Tri-Series भी जीती।