आईपीएल 2025 की तैयारियों को तेज करने के लिए, BCCI ने 31 जुलाई को फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में रिटेंशन की संख्या, इम्पैक्ट प्लेयर रूल, मेगा ऑक्शन,  RTM आदि पर चर्चा हुई। अब इन पर क्या फैसला लिया गया है इस पर कोई खुलासा नहीं हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार मीटिंग के दौरान शाहरुख खान (KKR के को-ओनर) और नेस वाडिया (PBKS के को-ओनर) के बीच इस मामले पर झगड़ा देखने को मिला था। अब इस झगड़े पर वाडिया ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि मैं शाहरुख को 25 साल से ज्यादा समय से जानता हूं। यहां कोई दुश्मनी नहीं है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मीटिंग में कुछ टीमें मेगा ऑक्शन के पक्ष में भी नहीं थीं। कोलकाता नाइट राइडर्स उन टीमों में से एक थी जो मेगा ऑक्शन नहीं करने या अधिक रिटेंशन वाली टीमों को अनुमति देने के पक्ष में थी, जबकि पंजाब किंग्स पहले की तरह सीमित संख्या में रिटेंशन के साथ प्रॉपर मेगा ऑक्शन करने की बात कही। इसी दौरान शाहरुख खान और नेस वाडिया के बीच झगड़ा हुआ था। अब इस झगड़े पर वाडिया ने चुप्पी तोड़ी है। 

Advertisement

अब इस बहस पर नेस वाडिया ने कहा कि, "मैं शाहरुख को 25 साल से ज्यादा समय से जानता हूं। यहां कोई दुश्मनी नहीं है। सभी ने अपने विचार दिए, और उनकी अपनी राय थी। दिन के अंत में, आपको सभी स्टेकहोल्डर्स को देखना होगा और वही करना होगा जो सभी के लिए सबसे अच्छा हो। यह सबसे महत्वपूर्ण है।"

रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स उन टीमों में से एक थी जिसने इम्पैक्ट प्लेयर रूल को यह कहते हुए जारी नहीं रखा कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार मीटिंग के बाद डीसी के को ओनर पार्थ जिंदल ने कहा कि, "मैं यह नहीं चाहता. मैं खेल को पसंद करता हूं क्योंकि यह 11 बनाम 11 है और मुझे लगता है कि ऑलराउंडर बहुत महत्वपूर्ण हैं। और आपके पास अलग-अलग खिलाड़ी हैं जो इस रूल के कारण आईपीएल में गेंदबाजी नहीं करते हैं या आईपीएल में बल्लेबाजी नहीं करते हैं, जो भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है।"

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार