Punjab Kings vs Delhi Capitals Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार, 11 मई को HPCA स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि साल 2026 के IPL सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की आपस में भिड़ंत हुई थी तब पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में 265 रनों का लक्ष्य हासिल करके दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में प्रभसिमसन सिंह (26 गेंदों पर 76 रन) और श्रेयस अय्यर (36 गेंदों पर नाबाद 71 रन) ने तूफानी अर्धशतक ठोके थे।

Advertisement

PBKS vs DC, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 11 मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - HPCA स्टेडियम, धर्मशाला

HPCA Stadium, Dharamsala Pitch Report

ये मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम टी20 क्रिकेट में रन चेज़ करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 7 रन चेज और 4 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 135 रन रहा है।

Advertisement

याद दिला दें कि पिछले IPL सीजन धर्मशाला के मैदान पर एक मुकाबला खेला गया ता जो जिसमें पंजाब किंग्स की टीम 236 रन डिफेंड करके लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से मात दी थी।

PBKS vs DC Head To Head Record

कुल - 36
पंजाब किंग्स - 18
दिल्ली कैपिटल्स - 17
बेनतीजा - 01

Advertisement

PBKS vs DC, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

PBKS vs DC, IPL 2026: Player to Watch Out For

Advertisement

पंजाब किंग्स की टीम से श्रेयस अय्यर, कूपर कोनोली और प्रभसिमरन सिंह स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम की तो केएल राहुल, पथुम निसांका और मिचेल स्टार्क अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

PBKS vs DC Probable Playing XI

Punjab Kings Probable Playing XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सुर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, वैशाख विजय कुमार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: शशांक सिंह।

Advertisement

Delhi Capitals Probable Playing XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव। इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा।

PBKS vs DC Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

PBKS vs DC Match Prediction, PBKS vs DC Pitch Report, Today's Match PBKS vs DC, IPL 2026, PBKS vs DC Prediction, PBKS vs DC Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Punjab Kings vs Delhi Capitals

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार