Punjab Kings vs Mumbai Indians Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 58वां मुकाबला गुरुवार, 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच HPCA स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब पंजाब किंग्स ने 16.3 ओवर में 196 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह (39 गेंदों पर नाबाद 89 रन) और कैप्टन श्रेयस अय्यर (35 गेंदों पर 66 रन) ने अर्धशतक ठोके थे।

Advertisement

PBKS vs MI, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 14 मई मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - HPCA स्टेडियम, धर्मशाला

HPCA Stadium, Dharamsala Pitch Report

ये मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम टी20 क्रिकेट में रन चेज़ करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 7 रन चेज और 4 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 135 रन रहा है।

Advertisement

IPL 2026 में धर्मशाला के मैदान पर अब तक एक ही मुकाबला खेला गया है जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19 ओवर में 211 रन चेज करके पंजाब किंग्स को 3 विकेट से धूल चटाई। इस मुकाबले में 39 ओवर के खेल में 426 रन बने और 12 विकेट गिरे।

PBKS vs MI Head To Head Record

कुल - 35
पंजाब किंग्स - 18
मुंबई इंडियंस - 17

Advertisement

PBKS vs MI, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

PBKS vs MI, IPL 2026: Player to Watch Out For

Advertisement

पंजाब किंग्स की टीम से श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य और अर्शदीप सिंह स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर मुंबई इंडियंस टीम की तो रयान रिकेल्टन, नमन धीर और कॉर्बिन बॉश अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

PBKS vs MI Probable Playing XI

Punjab Kings Probable Playing XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, सुर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, बेन ड्वारशुइस/लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर। इम्पैक्ट प्लेयर: शशांक सिंह।

Advertisement

Mumbai Indians Probable Playing XI: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह ग़ज़नफ़र। इम्पैक्ट प्लेयर: रघु शर्मा।

PBKS vs MI Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

PBKS vs MI Match Prediction, PBKS vs MI Pitch Report, Today's Match PBKS vs MI, IPL 2026, PBKS vs MI Prediction, PBKS vs MI Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Punjab Kings vs Mumbai Indians

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार