PBKS vs RR, IPL 2021: लियाम लिविंगस्टोन नाम तो सुना होगा। इंग्लैंड में अपने बल्ले से धूम मचाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज लिविंगस्टोन से फैंस को उम्मीद थी की वो आईपीएल में भी अपने रंग दिखाएंगे। लियाम लिविंगस्टोन ने फैंस को निराश नहीं किया और राजस्थान रॉयल्स के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में छोटी मगर आकर्षक पारी खेली।

Advertisement

लियाम लिविंगस्टोन ने आउट होने से पहले 17 गेंदों पर 1 छक्के और 2 चौके की मदद से 25 रन बनाए। वहीं अपनी इस आकर्षक पारी के दौरान लियाम लिविंगस्टोन ने 'मॉन्स्टर' छक्का जड़ा जिसे देखकर पंजाब के कप्तान केएल राहुत तक हैरान रह गए थे। लियाम लिविंगस्टोन ने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह की गेंद पर 97 मीटर का गगनचुंबी छक्का जड़ा।

Advertisement

लियाम लिविंगस्टोन के इस छक्के को देखकर कमेंटेटर भी खुदको इस बल्लेबाज की तारीफ करने से नहीं रोक पाए। वहीं एक पल के लिए ऐसा लगा कि इस छक्के को मारने में लियाम लिविंगस्टोन ने ज्यादा मेहनत तक नहीं की थी। बहरहाल पंजाब के फील्डर फैबियन एलन ने बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन का कैच फुल डाइव मार कर पकड़ा और उन्हें पवेलियन भेजा।

बता दें कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2021 का 32वें मैच में केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट लिए वहीं राजस्थान के लिए यशस्वी जयशवाल ने सर्वाधिक 49 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार