Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार, 11 अप्रैल को PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी आईपीएल मुकाबला पिछले सीजन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जिसें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवर में 246 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से जीता। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने महज़ 55 गेंदों पर 141 रन ठोके थे, वहीं हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 42 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।
PBKS vs SRH, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 11 अप्रैल 2026
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर
PCA Stadium, Mullanpur, New Chandigarh Pitch Report
आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। गौर करें कि इस मैदान पर हुए पिछले तीन टी20 मुकाबलों में से दो रन डिफेंड करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं। बताते चलें कि यहां आईपीएल 2026 में अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया है जिसे मेजबान टीम पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 19.1 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य हासिल करके 3 विकेट से जीता था।
PBKS vs SRH Head To Head Record
कुल - 24
पंजाब किंग्स - 07
सनराइजर्स हैदराबाद - 17
PBKS vs SRH, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
PBKS vs SRH, IPL 2026: Player to Watch Out For
पंजाब किंग्स की टीम से श्रेयस अय्यर, कूपर कोनोली और मार्को यानसेन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तो ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
PBKS vs SRH Probable Playing XI
Punjab Kings Probable Playing XI: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर- वैशाख विजय कुमार।
Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट। इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा।
PBKS vs SRH Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
PBKS vs SRH Match Prediction, PBKS vs SRH Pitch Report, Today's Match PBKS vs SRH, IPL 2026, PBKS vs SRH Prediction, PBKS vs SRH Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।