एशिया कप 2022 का फाइनल आज यानि 11 सितंबर को खेला जाना है। दुनियाभर के फैंस सोच रहे थे कि इस फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी लेकिन भारतीय टीम के बाहर हो जाने के चलते ऐसा ना हो पाया। अब ये फाइनल श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने जा रहा है। सुपर 4 चरण में भारत को पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो हार का सामना करना पड़ा और टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 

Advertisement

भारत के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख रमीज़ राजा ने एक ऐसा बयान दिया है जो शायद किसी भी भारतीय फैन को पसंद नहीं आएगा। मीडिया से बात करते हुए, रमाीज राजा ने कहा कि टीम इंडिया टूर्नामेंट से इसलिए बाहर हुई क्योंकि उन्होंने अपनी टीम में बहुत सारे बदलाव किए।

Advertisement

एशिया कप फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राजा ने कहा, “आपने टीम की रैंकिंग देखी है; परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं। अगर हम भारत और पाकिस्तान की टीमों की तुलना करें तो लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं एक ही टीम संयोजन से क्यों खेल रहा हूं? आप उन्हें चोटिल कर देंगे। मेरा कहना ये है कि हमने एक विशेष स्थिति को संभाला है और मैच जीते हैं। तो, मैं जीत के इस मॉडल को क्यों बदलूं।”

आगे बोलते हुए राजा ने कहा, “भारत केवल इसलिए बाहर हुआ क्योंकि वो किसी एक मॉडल को सेट नहीं होने दे रहे हैं। वो बहुत अधिक परिवर्तन कर रहे हैं। उनके पास खिलाड़ियों का एक बड़ा पूल है जिसके साथ वो प्रयोग कर रहे हैं। इसलिए, जब तक आपके पास उस तरह की बेंच स्ट्रेंथ नहीं है, आपको प्रयोग की आवश्यकता नहीं है। आपके पास एक मजबूत स्थिति है इसलिए बस इसे पकड़े रखो और गेम जीतते रहो।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार