लाहौर, 15 अप्रैल| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सरकार से ऐसा कानून बनाने का अनुरोध किया है, जिससे कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग को अपराध की श्रेणी में लाया जा सके। पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टकार्ड में कहा, "मैं पहले ही इस बारे में सरकार से बात कर चुका हूं क्योंकि आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसे देश पहले ही मैच फिक्सिंग को आपराध की श्रेणी में ला चुके हैं।"

Advertisement

पीसीबी उस प्रक्रिया को करीब से समझ रहा है, जिसे श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मैच फिक्सरों के खिलाफ कानून बनाने के दौरान अपनाया था।

Advertisement

मनी ने कहा, "हम करीबी से उनकी प्रक्रिया का अध्ययन कर रहे हैं और हम यह भी चाहते हैं कि क्रिकेट में भ्रष्टाचार की गतिविधि को आपराधिक मामला माना जाए।"

उन्होंने हालांकि साथ ही कहा कि "जब तक इस मामले में कानून नहीं बन जाता है पीसीबी तब तक आईसीसी की मौजूदा भ्रष्टाचार रोधी संहिता का पालन करता रहेगा जोकि प्रतिबंध और रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद खिलाड़ी को क्रिकेट में वापसी की मंजूरी देती है।"

पीसीबी अध्यक्ष ने कहा, "मैं किसी व्यक्तिगत के बारे में बात नहीं करूंगा, लेकिन इस समय जिन खिलाड़ियों ने प्रतिबंध की सजा पूरी कर ली है और रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है, उनके पास फिर से खेलने का अधिकार है और यह हर किसी पर लागू होता है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार