धोनी रांची में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले

Updated: Mon, Sep 30 2019 17:50 IST
धोनी रांची में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले Images (Twitter)

30 सितंबर। पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने यहां राजभवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस दौरान धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी उनके साथ थीं। राष्ट्रपति कोविंद ने मुलाकात के दौरान धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि चमक-दमक से दूर (लो प्रोफाइल) के बावजूद लोग उन्हें काफी पंसद करते हैं।

कोविंद ने रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "धोनी ने कल (रविवार) मुझसे राज भवन में शिष्टाचारवश मुलाकात की। मुझे अच्छा लगा। मैंने उनसे कहा कि वह चमक-दमक से दूर (लो प्रोफाइल) रहते हैं, लेकिन लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं, क्योंकि वह प्रतिभाशाली हैं।"

राष्ट्रपति ने कहा, "झारखंड पर उनकी प्रतिभा का काफी असर है। क्रिकेट की दुनिया में उन्होंने झारखंड को काफी प्रसिद्ध किया है।" कोविंद ने धोनी के अलावा तीरंदाज दीपिका कुमारी और सन् 1928 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान जयपाल सिंह मुंडा की उपलब्धियों की भी सराहना की।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें