Pervez Musharraf Age: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद रविवार को दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि 79 साल के परवेज मुशर्रफ का दुबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने आखिरी सांसे ली थीं। परवेज मुशर्रफ का क्रिकेट से गहरा नाता रहा है। परवेज मुशर्रफ सचिन तेंदुलकर और एम एस धोनी के बड़े फैन था।

Advertisement

बात पुरानी है जब टीम इंडिया पाकिस्तान के दौरे पर थी उस वक्त पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अपने घर पर दावत में बुलाया था। किसी अन्य फैन की ही तरह राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी सचिन तेंदुलकर से मिलने की तमन्ना रखते थे और सचिन को पाकिस्तान में उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देना चाहते थे।  

Advertisement

परवेज मुशर्रफ के बारे में कहा जाता था कि वो ना केवल क्रिकेट देखते थे बल्कि क्रिकेट से जुड़ तमाम रिकॉर्ड्स को याद तक रखते थे। वहीं परवेज मुशर्रफ ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी को भी एक सलाह दी थी। परवेज मुशर्रफ ने कहा था, 'अगर आप मेरी निजी सलाह मानें तो आप इस हेयरस्टाइल में अच्छी लगते हैं। बाल मत कटवाना।'

परवेज मुशर्रफ की बात करें तो 1999 में सरकार के सैन्य अधिग्रहण के बाद वो पाकिस्तान के दसवें राष्ट्रपति बने थे। परवेज मुशर्रफ अक्टूबर 1999 से नवंबर 2002 तक पाकिस्तान के मुख्य कार्यकारी और जून 2001 से अगस्त 2008 तक राष्ट्रपति रहे। मुशर्रफ को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो हत्याकांड और लाल मस्जिद के मौलवी की हत्या के मामले में भगोड़ा घोषित किया गया था। वह मार्च 2016 से दुबई में रह रहे थे उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला चल रहा था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार