4 जनवरी, सिडनी (CRICKETNMORE)। सिडनी मे खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में अबतक 2 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। स्कोरकार्ड

Advertisement

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 538 रन बनाकर घोषित की। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से 3 बल्लेबाजो ने कमाल करते हुए 3 शतक जमाए। पहले तो मैथ्यू रैंशाव ने 184 रन बनाए  तो वहीं वॉर्नर 113 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज पीटर हेंडसकोब ने भी शानदार शतक 110 रन बनाए।

अपने शतकीय पारी के बाद पीटर हेंडसकोब बेहद ही अजीब ढ़ंग से हिट विकेट आउट हो गए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब पीटर हेंडसकोब शॉट खेलने के क्रम में उनका बैट हल्का सा स्टंप पर लग जाती है जिससे एक गिल्ली गिर जाती है। क्रिकेट से संन्यास लेगा यह दिग्गज क्रिकेटर

आप भी देखिए पीटर हेंडसकोब कैसे हुए हिट विकेट...

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार