रांची, 20 मार्च (CRICKETNMORE)| शॉन मार्श (नाबाद 38) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (नाबाद 44) की मंझी हुई साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को अपनी दूसरी पारी में चायकाल तक चार विकेट खोकर 149 रन बना लिए हैं। इसके तहत मेजबान टीम अब भारत से पहली पारी के आधार पर तीन रन पीछे है। टीम के लिए शॉन और हैंड्सकॉम्ब नाबाद हैं। दोनों के बीच 86 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

Advertisement

भारत द्वारा रविवार को चौथे दिन 152 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने अंतिम सत्र में 23 रनों पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए थे। 

Advertisement

इसके बाद, सोमवार को अपनी दूसरी पारी को आगे बढ़ाने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को दिन का पहला झटका मैट रेनशॉ (15) के रूप में लगा। कल के नाबाद बल्लेबाज रेनशॉ ने तीसरे विकेट में कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर टीम के खाते में 36 रनों का इजाफा किया। 59 के कुल योग पर ईशांत शर्मा ने रेनशॉ को पगबाधा आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। 

इसके बाद, ऑस्ट्रेलिया के खाते में चार रन ही जुड़ पाए थे कि जडेजा ने मेहमान टीम के कप्तान स्मिथ को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। स्मिथ के आउट होने के बाद शॉन और हैंड्सकॉम्ब ने ऑस्ट्रेलिया की पारी संभाली और भोजनकाल तक टीम का कोई अन्य विकेट नहीं गिरने दिया।

भारत के लिए जडेजा ने तीन विकेट लिए हैं, वहीं ईशांत को एक सफलता मिली है। 

Advertisement

भारत ने रविवार को अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 603 रनों पर घोषित की थी। टीम के लिए चेतेश्वर पुजारा (202) ने दोहरा शतक लगाया था, वहीं रिद्धिमान साहा ने 112, मुरली विजय ने 82, लोकेश राहुल ने 67 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 54 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार