ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज पीटर सिडल सीजन 2026-27 के लिए न्यू साउथ वेल्स के साथ गेंदबाजी तौर पर जुड़ गए हैं। ब्रैड हैडिन के नेतृत्व वाली कोचिंग टीम में दक्षिण अफ्रीका के जोहान बोथा स्पिन गेंदबाजी कोच की भूमिका में हैं। न्यू साउथ वेल्स के साथ गेंदबाजी कोच रहते हुए सिडल बिग बैश लीग (बीबीएल) में मेलबर्न स्टार्स के साथ जुड़े रहेंगे।

Advertisement

गेंदबाजी कोच नियुक्त किए जाने के बाद सिडल ने कहा, "इस सीजन में न्यू साउथ वेल्स में शामिल होना बहुत रोमांचक है। मैं इस शानदार गर्मी से पहले इन टैलेंटेड खिलाड़ियों को मेंटर करने के मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैं इसमें शामिल होने का इंतजार नहीं कर सकता।"

हेड कोच हैडिन ने कहा, "पीटर और जोहान का कोचिंग सेट-अप में शामिल होना दिखाता है कि हम टीम में हाई-क्वालिटी लोगों को रखने के लिए प्रतिबद्धा हैं। पीटर न सिर्फ बहुत सारा अनुभव लेकर आए हैं, बल्कि वे इस बात का उदाहरण भी हैं कि हम अपने क्रिकेटरों से कैसे खेलना चाहते हैं। हमें भरोसा है कि ब्लूज के लिए एक रोमांचक सीजन से पहले हमने एक अच्छी कोचिंग टीम बनाई है।"

न्यू साउथ वेल्स की टीम में बतौर तेज गेंदबाज लियाम हैचर, रयान हैडली, ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स, सीन एबॉट और बेन ड्वारशुइस शामिल हैं। लियाम हैचर भारत ए के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने आने वाली ऑस्ट्रेलिया ए का हिस्सा हैं। इन सभी तेज गेंदबाजों को पीटर सिडल के अंतरराष्ट्रीय और लीग क्रिकेट के अनुभवों का लाभ मिलेगा।

टीम में स्पिनर के तौर पर जोएल डेविस और तनवीर संघा हैं। जोएल वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे जाने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा हैं, जबकि तनवीर संघा ऑस्ट्रेलिया ए के भारत दौरे के व्हाइट-बॉल लेग का हिस्सा हैं।

न्यू साउथ वेल्स की टीम में बतौर तेज गेंदबाज लियाम हैचर, रयान हैडली, ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स, सीन एबॉट और बेन ड्वारशुइस शामिल हैं। लियाम हैचर भारत ए के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने आने वाली ऑस्ट्रेलिया ए का हिस्सा हैं। इन सभी तेज गेंदबाजों को पीटर सिडल के अंतरराष्ट्रीय और लीग क्रिकेट के अनुभवों का लाभ मिलेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

सिडल के करियर पर गौर करें तो 41 साल के इस तेज गेंदबाज ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट में 221 विकेट, 10 वनडे में 17 विकेट और टी20 में 3 विकेट लिए थे। टी20 फॉर्मेट में बतौर खिलाड़ी वह अभी भी सक्रिय हैं और कुल 164 मैचों में 196 विकेट ले चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार