Phil Salt Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज़ फिल साल्ट (Phil Salt) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज (ENG vs IND T20 Series) में अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर दो बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्दा हो गया था और अब दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd T20) शनिवार, 04 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

छक्कों की सेंचुरी: 29 वर्षीय फिल साल्ट टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के लिए अब तक 61 मैचों की 56 पारियों में 83 छक्के लगा चुके हैं। यहां से वो भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के बचे हुए चार मुकाबलों में 17 छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो अपने 100 T20I छक्के पूरे कर लेंगे और ये कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे इंग्लिश खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक सिर्फ जोस बटलर और इयोन मार्गेन ने ये खास सेंचुरी बनाई है।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के

  • जोस बटलर - 156 मैचों 143 पारियों में 175 छक्के
  • इयोन मोर्गन - 115 मैचों की 107 पारियों में 120 छक्के
  • फिल साल्ट - 61 मैचों की 56 पारिोयं में 83 छक्के
  • जॉनी बेयरस्टो - 80 मैचों की 72 पारियों में 76 छक्के
  • एलेक्स हेल्स - 75 मैचों की 75 पारियों में 70 छक्के

T20I में 2000 रन: फिल साल्ट अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में अब तक 1,717 रन बना चुके हैं। वो इंग्लैंड-भारत की टी20 सीरीज के बचे हुए मुकाबले में 283 रन बनाकर अपने 2000 T20I रन पूरे कर सकते हैं। अगर फिल ये आंकड़ां छू पाते हैं तो वो इंग्लैंड के लिए टी20 में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी होंगे। अब तक सिर्फ जोस बटलर (156 मैचों में 4,037 रन), इयोन मोर्गन (115 मैचों में 2,458 रन), और एलेक्स हेल्स (75 मैचों में 2,074 रन) ने ये कारनामा किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड का पूरा टी20 स्क्वाड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार