The Hundred Mens 2026, WEF vs SOB: द हंड्रेड मेंस 2026 का 19वां मुकाबला सोमवार (3 अगस्त) को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर वेल्श फायर और सदर्न ब्रेव के बीच खेला गया। इस मुकाबले में वेल्श फायर के लिए खेल रहे इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट (Phil Salt) ने विकेट के पीछे शानदार फुर्ती दिखाते हुए ऐसा कैच लपका, जिसने मैच के शुरुआती ओवरों में ही सुर्खियां बटोर लीं।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सदर्न ब्रेव की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 7 गेंदों के अंदर अपने दोनों सलामी बल्लेबाज गंवा दिए। पहले बेन मैकिनी बिना खाता खोले क्रिस वोक्स का शिकार बने और विकेट के पीछे फिल साल्ट ने उनका आसान कैच लपका।

इसके तुरंत बाद जेमी स्मिथ भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। पारी की सातवीं गेंद पर सैम कुक ने शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद फेंकी। स्मिथ आगे बढ़कर लेग साइड की ओर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद अतिरिक्त उछाल के कारण बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर विकेटकीपर की ओर चली गई। यहीं फिल साल्ट ने कमाल कर दिखाया। उन्होंने शानदार टाइमिंग के साथ हवा में छलांग लगाई और दाहिने हाथ से एक हाथ में ही गेंद को लपक लिया। 

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

फिल साल्ट के इस बेहतरीन कैच के साथ जेमी स्मिथ बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। शुरुआती दो झटकों के चलते सदर्न ब्रेव का स्कोर सिर्फ 2 रन पर 2 विकेट हो गया और वेल्श फायर ने मुकाबले में शानदार शुरुआत हासिल कर ली।

टीमें इस मैच के लिए
वेल्श फायर (Playing XI): फिल साल्ट (विकेटकीपर/कप्तान), टॉम कोहलर-कैडमोर, जो रूट, रचिन रविंद्र, जॉर्डन कॉक्स, मैथ्यू शॉर्ट, बेन केलावे, मार्को यानसेन, क्रिस वोक्स, लॉकी फर्ग्यूसन, सैम कुक।

सदर्न ब्रेव (Playing XI): जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन मैकिनी, मार्कस स्टोइनिस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मोईन अली, निखिल चौधरी, क्रिस जॉर्डन (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, ल्यूक वुड, आदिल राशिद।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार