Phil Salt Stunning Catch Of Rishabh Pant: आईपीएल 2026 में फिल साल्ट ने अपनी शानदार फील्डिंग से एक बार फिर सबको प्रभावित किया। उन्होंने डाइव लगाकर ऋषभ पंत का बेहतरीन कैच लपका और लखनऊ को बड़ा झटका दिया। पंत चोट के बाद वापसी कर रहे थे, लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं पाए। 

Advertisement

आईपीएल 2026 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले रहे इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी फिल साल्ट ने अपनी फील्डिंग से एक बार फिर सुर्खियां बटोर लीं। बुधवार (15 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में साल्ट ने एक शानदार डाइविंग कैच पकड़कर कप्तान  ऋषभ पंत की पारी का अंत कर दिया।

Advertisement

दरअसल, ऋषभ पंत इससे पहले चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे। जोश हेजलवुड की गेंद उनके हाथ की कोहनी पर लग गई थी, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। हालांकि बाद में पंत बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन वह ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके।

पारी के 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी कर रहे थे। पंत ने इस गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, जिससे गेंद डीप मिडविकेट और स्क्वायर लेग के बीच खाली जगह में जाती दिख रही थी। लेकिन तभी फिल साल्ट तेजी से दौड़ते हुए आगे आए और शानदार डाइव लगाकर गेंद को जमीन पर गिरने से पहले ही लपक लिया। यह कैच इतना शानदार था कि हर कोई हैरान रह गया। पंत सिर्फ 6 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए और और टीम को बड़ा ब्रेकथ्रू मिला।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और टीम 20 ओवर में 146 रन ही बना पाई। मिचेल मार्श (40 रन), मुकुल चौधरी (39 रन) और आयुष बदोनी (38 रन) ने कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी में रसिख सलाम डार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार