West Indies vs England T20I: फिलिप सॉल्ट (Philip Salt) के तूफानी शतक औऱ हैरी ब्रूक (Harry Brook) की तूफानी पारी के दम पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शनिवार (16 जुलाई) को ग्रेनेडा के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की यह पहली जीत है। वेस्टइंडीज के 222 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 1 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल की।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे निकोलस पूरन ने 45 गेंदों में 6 चौकों औऱ 6 छक्कों के दम पर 82 रन की पारी खेली। रोवमैन पॉवेल ने 21 गेंदों में 39 रन और शेरफन रदरफोर्ड ने 17 गेंदों में 29 रन बनाए। 
इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद और सैम कुरेन ने 2-2 विकेट, मोइन अली और रीस टॉप्ले ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत धमाकेदार रही और फिलिप सॉल्ट ने कप्तान जोस बटलर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े। 

अपना पहला शतक जड़ते हुए सॉल्ट ने 56 गेंदों में नाबाद 109 रन बनाए,जिसमें उन्होंने 4 चौके और 9 छक्के जड़े। बटलर ने 34 गेंदों में 51 रन का योगदान दिया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैरी ब्रूक ने 442.86 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की बदौलत नाबाद 31 रन की पारी खेली।

Also Read: Live Score

वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर, आंद्रे रसेल और गुडाकेश मोती ने 1-1 विकेट लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार