Foebe Litchfield Catch: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (17 जनवरी) को होबार्ट में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में इंग्लैंड महिला टीम को 86 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बल्ले और गेंद से तो कमाल किया ही लेकिन फील्डिंग में भी खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक कैच लपके।

Advertisement

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की फोबे लिचफील्ड ने भी एक शानदार कैच लपका और इस कैच ने भारतीय फैंस को वर्ल्ड कप 2023 की याद दिलाने का काम किया। दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ट्रैविस हेड ने रोहित शर्मा का कुछ इसी तरह से कैच पकड़ा था और उसके बाद मैच का रुख पुरी तरह से बदल गया था। इस मैच में लिचफील्ड ने भी एक इसी तरह का बवाल कैच पकड़ा जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये कैच 37वें ओवर में देखने को मिला। अलाना किंग की गेंद पर डेनियल वायट-हॉज ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद लीडिंग एज लेकर कवर्स की तरफ हवा में चली गई। हमेशा की तरह तेज तर्रार फोबे लिचफील्ड ने गेंद पर अपनी नजरें गड़ाए रखीं और डाइव लगाकर एक सनसनीखेज कैच पूरा किया। ये ऐसा पल था जिसे आप बार-बार देखना चाहेंगे।

इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए। जिसमें गार्डनर ने 102 गेंदों में 102 रन, ताहिला मैग्राथ ने 45 गेंदों में 55 रन और बैथ मूनी ने 64 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 42.2 ओवर में 222 रनों पर  ऑलऑउट हो गई। इंग्लिश टीम के लिए नैट साइवर ब्रंट ने 68 गेंदों में 61 रन, टैमी ब्यूमोंट ने 77 गेंदों में 54 रन बनाए।  

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार