26 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE) : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ गांगुली इन दिनों अलग ही वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी 16 साल की बेटी सना के साथ एक फोटोशूट कराया है। गांगुली सना के साथ एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए फोटोशूट करते नजर आ रहे हैं।
उनकी बेटी सना का ये पहला फोटोशूट है।
इसकी कई फोटोज सौरव की वाइफ डोना ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “मेरी छोटी-सी सना अपने पापा के साथ” ।
आपको बता दे सौरव गांगुली की वाइफ एक क्लासिकल डांसर हैं। वहीं सना भी अपनी मां की तरह डांस करने की शौकीन है।
लोकेश धाकड़/CRICKETNMORE