किंग्सटन, 1 सितंबर | भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा कि रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी में सुधार हुआ है और इसी कारण उन्हें टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन के ऊपर तरजीह मिली है। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में अश्विन के जगह जडेजा को चुनने की कई पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना की थी लेकिन जडेजा ने मुश्किल समय में बेहतरीन समय पर अर्धशतक जमा अपने आलोचकों को जवाब दिया बल्कि दूसरे टेस्ट के लिए भी अपनी जगह पक्की की। 

 
Advertisement

शास्त्री ने ग्राम स्वान के साथ बातचीत में कहा, "आप जडेजा की बल्लेबाजी देखिए। उनका रिकार्ड शानदार है। आप देख सकते हैं कि वह टीम में किस तरह से योगदान दे सकते हैं। वह इस समय शायद विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में बेहतरीन सुधार किया है।"

कोच ने कहा, "आप यहां के विकेट (नॉर्थ साउंड और किंग्सटन) को देखिए। किंग्सटन के विकेट को देखकर मुझे नहीं लगता कि यहां स्पिनरों को मदद मिलेगी। यहां आपको नियंत्रण रखने की जरूरत होगी।"

उन्होंने कहा, "हमने जडेजा को पहले टेस्ट में इसलिए चुना था क्योंकि अगर हम फील्डिंग करते तो पिच में नमी थी। उनके पास जो गति है उससे वो बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते थे।"

शास्त्री ने अश्विन को विश्व स्तर का खिलाड़ी बताया और कहा कि दोनों में से किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल फैसला था। 

Advertisement

उन्होंने कहा, "इसलिए हमने जडेजा को चुना। अश्विन विश्व स्तर के स्पिनर हैं। अश्विन और कुलदीप को बाहर रखना मुश्किल फैसला था।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार