30 दिसंबर। कीगन पीटरसन को पहली बार दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। कीगन को चोटिल एडेन मार्कराम के स्थान पर अगले सप्ताह न्यूलैंड्स में इंग्लैंड के साथ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में जगह मिली है। मार्कराम की अंगुली में फ्रेक्चर है और इससे उबरने के लिए उन्हें ऑपरेशन कराना होगा। ऑपरेशन इसी सप्ताह होगा। मार्कराम को सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे दिन चोट लगी थी।

Advertisement

पीटरसन को घरेलू सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन का ईनाम मिला है। 26 साल के पीटरसन ने 2012 में डेब्यू करने के बाद बोलैंड के लिए अब तक कुल 88 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 5490 रन बनाए हैं। इसमें 15 शतक शामिल हैं।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका-ए के लिए खेलते हुए पीटरसन ने बीते सप्ताह बेनोनी में 111 रनों की पारी खेली थी।दूसरा टेस्ट मैच केप टाउन में तीन जनवरी से शुरू होगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार