आईपीएल 2024 के 21वें मैच में गुजरात टाइटंस की शानदार गेंदबाजी के आगे लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 163 रन ही बना पाने में सफल हो पायी। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेले जा रहे मैच में एलएसजी के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा रन मार्कस स्टोइनिस के बल्ले से निकले। उन्होंने 43 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान केएल राहुल ने 31 गेंद में 3 चौको की मदद से 33 रन की पारी खेली। निकोलस पूरन ने 22 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 32* रन की पारी खेली। स्टोइनिस और राहुल ने तीसरे विकेट के लिए 73 (62) रन की साझेदारी निभाई। आयुष बदोनी ने 11 गेंद में 3 चौको की मदद से 20 रन बनाये। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट दर्शन नालकंडे और उमेश यादव ने हासिल किये। एक विकेट राशिद खान लेने में सफल रहे। 

Advertisement

टॉस जीतने के बाद लखनऊ के कप्तान राहुल ने कहा था कि, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। ऐसा लग रहा है कि विकेट अच्छा है, पिछले दो मैचों में हमने पहले बल्लेबाजी की और काफी अच्छा बचाव किया। हमारे खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहतर है, लेकिन वे एक बेहतर टीम रहे हैं। हम एक ही टीम के साथ खेल रहे हैं। (मयंक यादव पर) यह अभी भी उनका पहला सीजन है, उन्हें कुछ चोटें आई हैं। 21 साल के लड़के के लिए वह बहुत प्रोफेशनल है। उन्हें संभालना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारे पास कुछ अच्छे तेज गेंदबाज हैं और उनकी देखभाल के लिए हमारे पास मोर्ने (मोर्केल- गेंदबाजी कोच) और अन्य लोग हैं।"

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव। 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), बीआर शरत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, दर्शन नालकंडे, मोहित शर्मा। 

गुजरात के इम्पैक्ट खिलाड़ी: केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड, मानव सुथार, जयंत यादव। 

Advertisement

Also Read: Live Score

लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: मणिमारन सिद्धार्थ, दीपक हुड्डा, अमित मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार