एकतरफ भारत में आईपीएल चल रहा है तो वहीं इंग्लैंड में भी काउंटी क्रिकेट ज़ोरों-शोरों से खेली जा रही है। इसके साथ ही इंग्लैंड में खेली जाने वाली क्लब क्रिकेट से हमें कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिनकी फैंस शायद ही कभी उम्मीद कर पाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय भी वायरल हो रहा है। 

Advertisement

ये वीडियो इंग्लैंड में खेले जा रहे एक क्लब क्रिकेट मैच का है जहां लाइव मैच में ही एक बच्चा स्कूटर लेकर घुस गया जिसके चलते मैच को रोक देना पड़ा। सिक्योरिटी को गच्चा देते हुए ये बच्चा पिच तक भी पहुंच गया और मज़े से अपना स्कूटर चलाता रहा और खिलाड़ी इस बच्चे के जाने का इंतज़ार करते रहे। इस समय सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस काफी शेयर कर रहे हैं और इसे 28k से अधिक बार देखा जा चुका है।

Advertisement

जब ये बच्चा पिच तक पहुंचता है तो कमेंटेटर्स को भी चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, क्रिकेट के मैदान पर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं और अगर आप सोच रहे हैं कि भारत में ऐसा नहीं होता है तो आपको याद दिला दें कि ये बच्चा तो सिर्फ स्कूटर लेकर मैदान में घुसा था लेकिन कुछ समय पहले रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान एक व्यक्ति मैदान के अंदर कार लेकर घुस आया था।

ये मैच दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच खेला जा रहा था और यहां तक कि गौतम गंभीर, इशांत शर्मा जैसे कुछ अंतरराष्ट्रीय सितारे भी इस रणजी मैच में खेल रहे थे। ऐसे में इतनी बड़ी घटना खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल उठाने के लिए काफी थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार