आईपीएल अभी अपने बीच पड़ाव पर भी नहीं पहुंचा हौ और अभी से इसपर संकट के बादल मंडरा रहे है। कारण है कि भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और ऐसे में विदेशी खिलाड़ियों के बीच की डर का माहौल बना हुआ है।

इसी बीच आईपीएल के शुरू होने से अभी तक लगभग 5 से भी ज्यादा खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से दूरी बना ली है और वो अपने देश वापस जा चुके है।

सबसे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने आईपीएल के शुरू होने से पहले ही टीम से नाम वापस ले लिया।

उसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंग्स्टोन और ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई जो आईपीएल 2021 में राजस्थान की टीम में शामिल थे उन्होंने ने भी कोरोना और लगातार बायो-बबल में रहने के दबाव को लेकर अपना नाम वापस ले लिया।

हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले भारत के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन ने आईपीएल के बचे हुए मैचों से दूरी बना ली। कारण था कि अश्विन के घर के कुछ सदस्यों को कोरोना हो गया है और ऐसे कठिन समय में उनका साथ देने के लिए वो चले गए।

अभी अश्विन वाली खबर को कुछ समय ही हुआ था कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी केन रिचर्डसन और एडम जाम्पा ने भी आईपीएल छोड़कर अपने घर वापस जाने का निर्णय लिया है।

आने वाले समय में हो सकता है कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव और लगातार बढ़ रहे मामले को देखकर कुछ और खिलाड़ी भी अपने देश वापस लौटने की गुहार लगाए।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार