22 अगस्त। जसप्रीत बुमराह (85 रन पर पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने यहां ट्रेंट ब्रिज मैदान पर तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को 311 रन पर इंग्लैंड के नौ विकेट कर दिए हैं। स्कोरकार्ड

Advertisement

इंग्लैंड को अभी मैच जीतने के लिए 210 रन और बनाने हैं जबकि भारतीय टीम शानदार जीत दर्ज करने से मात्र एक विकेट दूर है। 

Advertisement

भले ही भारत की टीम दूसरा टेस्ट मैच जीतने वाली है लेकिन इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉर्ड ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

स्टुअर्ट ब्रॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में 3000 से ज्यादा रन बनानें वाले और 400 विकेट लेने वाले लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में महान रिचर्ड हेडली, कपिल देव, शेन वार्न और शॉन पॉलक जैसे दिग्गज शामिल हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉर्ड टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा डबल धमाका करने वाले वर्ल्ड के केवल पांचवें खिलाड़ी बने हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि स्टुअर्ट ब्रॉर्ड ने अबतक अपने टेस्ट करियर में 427 विकेट चटकाए हैं और साथ ही 3008 रन अपनी बल्लेबाजी के दौरान बनाए हैं। ब्रॉर्ड ने 121 टेस्ट मैच खेल लिए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार