भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS 5th Test) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां सैम कोंस्टास (Sam Konstas) ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से भिड़कर बड़ी गलती कर दी है। इसका खामियाजा कोंस्टास को पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन भी भुगतना पड़ा जहां जसप्रीत बुमराह लाइव मैच के दौरान कोंस्टास का मज़ाक उड़ाते नज़र आए।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स ने इस घटना का वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कोंस्टास बैटिंग करते हुए संघर्ष कर रहे हैं और आक्रमक खेलने की कोशिश में मिस हिट करते नज़र आ रहे हैं। इसी बीच बुमराह जब अपने बॉलिंग रनअप की तरफ वापस जाते हैं तब कोंस्टास का मज़ाक उड़ाते हुए बोलते हैं कि 'ये ऐसे खेल रहा है जैसे नंबर-10 वाला बल्लेबाज़ खेलता है।'

Advertisement

आपको बता दें कि 19 साल के सैम कोंस्टास ने सिडनी टेस्ट की पहली इनिंग में 38 बॉल पर 23 रनों की पारी खेली। उन्होंने मुकाबले के पहले दिन जसप्रीत बुमराह से तीखी बहस की थी जिस वजह से भारतीय टीम का ये गेंदबाज़ बुरी तरह भड़क गया था। यही वजह है जैसे ही दूसरे दिन वो मैदान पर आए वैसे ही भारतीय खिलाड़ियों ने घेरकर उन्हें सबक सिखाया।

ये भी जान लीजिए कि कोंस्टास ने अब तक अपने करियर में सिर्फ दो ही टेस्ट खेले हैं और इस दौरान वो बुमराह के अलावा विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी और यशस्वी जायसवाल जैसे यंग प्लेयर तक से भिड़ चुके हैं। आपको ये भी बता दें कि कोंस्टास जैसे ही सिडनी टेस्ट में आउट हुए टीम इंडिया ने मिलकर बवाल जश्न मनाया था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार