राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक हर कोई भारतीय अंडर 19 टीम को दे रहा है बधाई

Updated: Tue, Nov 30 -0001 00:00 IST
राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री ()

नई दिल्ली, 3 फरवरी| राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुनिवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "अंडर-19 विश्व कप जीतने के लिए भारत की प्रतिभाशाली युवा टीम को शुभकामनाएं।

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

शांति और संयम हमारे लड़कों के कौशल को सुशोभित करते हैं। कप्तान पृथ्वी शॉ एवं उनकी टीम और कोच राहुल द्रविड़ एवं उनके मेहनती सपोर्ट स्टाफ पर गर्व है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को शुभकामनाएं दी।

मोदी ने लिखा, "हमारे युवा क्रिकेटरों की शानदार उपलब्धि से बहुत रोमांचित हूं। अंडर-19 विश्व कप जीतने पर उन्हें बधाई। इस जीत से हर भारतीय का गौरव बढ़ा हैं।"

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा, "अंडर-19 विश्व कप में शानदार जीत दर्ज करने के लिए भारतीय टीम को मेरी शुभकामनाएं! क्रिकेट सितारों की नई पीढ़ी की सफलता में भारत को गर्व है।" भारत चार बार अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "भारतीय टीम, कप्तान पृथ्वी शॉ और कोच राहुल द्रविड़ को अंडर-19 विश्व कप जीतने के लिए शुमकामनाएं।"

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टूर्नामेंट के दौरान उनके जज्बे ने अंडर-19 विश्व कप दिलाया है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें