26 सितंबर। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की टीम को टाई से संतुष्ट होना पड़ा। अफगानिस्तान के राशिद खान ने जिस अंदाज में मैच को टाई कराया वो काफी दिनों तक याद किया जाएगा।

Advertisement

इस टाई वाले मैच में जहां राशिद खान की आखिरी ओवर को याद किया जाएगा तो वहीं अंपायर ग्रेगरी ब्रैथवाइट के द्वारा किए गए दो विदास्पद फैसले को भी याद किया जाएगा।

Advertisement

पहला जब धोनी को ग्रेगरी ब्रैथवाइट ने गलत आउट दिया तो वहीं दिनेश कार्तिक को भी गलत आउट दिया गया। ग्रेगरी ब्रैथवाइट के द्वारा किए गए इन दो फैसलों ने भारत की टीम को जीत से दूर रखा।

आपको बता दें कि अंपायर ग्रेगरी ब्रैथवाइट के फैसलो के बाद ट्विटर पर फैन्स काफी नाराज हुए और यहां तक कह डाला गया कि ग्रेगरी ब्रैथवाइट को ही मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा जा सके।

गौरतलब है कि जब केएल राहुल आउट हुए तो उस दौरान राहुल ने डीआरएस ले लिया था जो एक गलत फैसला रहा।

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच मे ंधोनी ने आखिरी बार कप्तानी की और इस मैच को अफगानिस्तान की टीम ने टाई कराकर यादगार मैच बना दिया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार