पिछले कुछ सालों में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के रिश्ते के बारे में बहुत कुछ कहा गया लेकिन लगता है कि इतने सालों से हमें सोशल मीडिया पर जो भी कुछ देखने को मिला वो सिर्फ और सिर्फ बकवास था क्योंकि टीम इंडिया के 2026 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद है। अब भारत के कोच गंभी सोशल मीडिया पर जो देखने को मिला उसने ये साफ कर दिया कि इन दोनों के बीच रिश्तों में कोई खटास नहीं है।

Advertisement

धोनी रविवार को अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल देखने पहुंचे हुए थे। धोनी ने फाइनल में भारत की 96 रन से जीत के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर की, जिसमें उन्होंने गंभीर से थोड़ा और मुस्कुराने की अपील की। धोनी ने पोस्ट करते हुए लिखा, "अहमदाबाद में इतिहास बना, टीम और सपोर्ट स्टाफ को और दुनिया भर में इंडियन क्रिकेट टीम के सभी फैंस को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। कोच साहब, आप पर मुस्कान बहुत अच्छी लग रही है। मुस्कान के साथ इंटेंसिटी एक किलर कॉम्बो है, बहुत अच्छा किया। एन्जॉय करो दोस्तों, बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन बॉलर।"

Advertisement

धोनी के इस पोस्ट पर गंभीर का भी रिएक्शन आया तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गंभीर ने धोनी के कमेंट का जवाब देते हुए कहा, "और मुस्कुराने की क्या वजह है, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, इसके अलावा गौतम गंभीर ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह का भी शुक्रिया अदा किया। खिताबी मुकाबले के बाद प्रेस कांफ्रेंस में गंभीर ने कहा, "मुझे जय भाई का शुक्रिया करना है। न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार का समय मेरे लिए काफी मुश्किल था। उस समय ज्यादा लोगों का कॉल मेरे पास नहीं आया। जय भाई का कॉल आया था। उन्होंने मुझपर इस काम के लिए भरोसा किया। इसलिए मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार