Prabath Jayasuriya Angry Video: कोलंबो टेस्ट (SL vs IND 2nd Test) के दूसरे दिन भारतीय स्पिनर मानव सुथार (Mavan Suthar) ने 98.85 kmph की तेज रफ्तार गेंद डालकर प्रभात जयसूर्या (Prabath Jayasuriya) को LBW किया और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। गौरतलब है कि अपना विकेट खोने के बाद प्रभात जयसूर्या काफी ज्यादा भड़क गए और उन्होंने पवेलियन लौटते वक्त अपना गुस्सा जाहिर किया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना श्रीलंका की पहली पारी के तीसरे ओवर में घटी। मानव सुथार ने अपनी स्पिन से नहीं, बल्कि रफ्तार से प्रभात जयसूर्या को चकमा दिया था जिसके बाद DRS भी उन्हें नहीं बचा सका। वो 7 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और 2 रन बनाकर आउट हुए। ऐसे आउट होने के बाद वो काफी नाराज थे और उन्होंने बाउंड्री लाइन पर जोर से बल्ला मारा।

इतना ही नहीं, प्रभात ने ड्रेसिंग रूम में भी अपना गुस्सा दिखाया और वहां पहुंचते ही अपने ग्लव्स उतारकर जमीन पर फेंक दिए। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें ICC ने प्रभात जयसूर्या को उनकी हरकत के लिए फटकार लगाई है। जयसूर्या को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। यह अनुच्छेद अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के सामान या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है। उन्हें डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए गए हैं।

मैच का हाल: कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम ने ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी और अपनी पहली पारी को 503/9 के स्कोर पर घोषित किया। इसके जवाब में तीसरे दिन के खेल तक श्रीलंका ने 83.4 ओवर खेले और 265 रन बनाए। मेजबान टीम भारत के स्कोर से अभी भी 238 रन पीछे है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असीथा फर्नांडो।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार