Sri Lanka vs Australia 2nd Test:  श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या (Prabath Jayasuriya) ने टेस्ट मैच में एक बार फिर पारी में पांच विकेट चटका लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में प्रभात ने 38 ओवर में 151 रन देकर  मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस और मिचेल स्टार्क को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

जयसूर्या ने 20वें टेस्ट मैच में 11वीं बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है, जिसमें उन्होंने नौंवी बार गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में ऐसा किया है। टेस्ट क्रिकेट में एक मैदान में सबसे ज्यादा पारी में पांच विकेट लेने के मामले में वह संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने रंगना हेराथ की बराबरी की है, जिन्होंने गाले और एसएससी कोलंबो में नौ बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। 

Advertisement

इस लिस्ट में पहले और दूसरे नंबर पर मुथैया मुरलीधरन हैं। मुरलीधरन ने एसएससी कोलंबो में 14 बार, कैंडी और गाले में 11-11 बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। 

जयसूर्या ने तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी में पांच विकेट लिए हैं, जो उनका एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा है। 

जयसूर्या की गेंदबाजी के चलते श्रीलंका पहली पारी में  ऑस्ट्रेलिया को 414 रनों पर रोकने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 157 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के लिए एलेक्स कैरी ने 156 रन और कप्तान स्टीव स्मिथ ने 131 रन की पारी खेली। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने पहली पारी में दिनेश चांदीमल (74 रन) औऱ कुसल मेंडिस (नाबाद 85 रन) के अर्धशतकों के दम पर 257 रन बनाए थे।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार