श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या (Prabath Jayasuriya Test Fifer) ने बांग्लादेश के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 ओवर में 56 रन देकर 5 विकेट झटके। जयसूर्या ने शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास और नईम हसन को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

इस शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ ही जयसूर्या श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा पारी में पांच विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 22 टेस्ट मैच की 41वीं पारी में 12वीं बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। 

Advertisement

इस लिस्ट में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज चमिंडा वास की बराबरी की, जिन्होंने अपने करियर के 111 टेस्ट मैच की 194 पारियों में 12 बार पारी में पांच विकेट लिए थे। 
हालांकि इस सीरीज में जयसूर्या का प्रदर्शन खास नहीं रहा औऱ और दो मैच में सिर्फ 6 विकेट हासिल कर पाए। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को पारी और 78 रन से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंका ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। चौथे दिन 6 विकेट पर 115 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 133 रनों पर ऑलआउट हो गई। टॉप स्कोरर रहे मुशफिकुर रहीम ने 53 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांतो औऱ ओपनर अनामुल हक ने 19-19 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 247 रन बनाए । जिसके जवाब में श्रीलंका ने 458 रन का विशाल स्कोर बनाया और 211 रन की विशाल बढ़त हासिल की। मेजबान टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए ओपनर पथुम निसांका ने 254 गेंदों में 158 रन की पारी खेली। वहीं दिनेश चांदीमल ने 153 गेंदों में 93 रन औऱ कुसल मेंडिस ने 87 गेंदों में 84 रन की धमाकेदार पारी खेली।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार