टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इस वक्त इंग्लैंड में हैं। पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसपर अभिनेत्री प्राची सिंह (Prachi Singh) ने रिएक्ट किया है। पृथ्वी शॉ ने एक टॉय के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा ट्रवेल बनी।'

Advertisement

पृथ्वी शॉ की इस फोटो पर प्राची सिंह ने कमेंट कर लिखा, 'हैलो हनी बनी।' प्राची सिंह के इस कमेंट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने मस्ती करते हुए लिखा, 'प्राची भाभी मुझे पता है यहां पर हनी कौन है और बनी कौन। पृथ्वी ब्रो हनी है और टैडी बियर बनी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाभी कैसी हैं आप?'

Advertisement

बता दें कि आईपीएल 2020 के दौरान पृथ्वी शॉ के अभिनेत्री प्राची सिंह के साथ डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। प्राची सिंह ने कई बार पृथ्वी की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर और स्टोरी में शेयर की थी वहीं पृथ्वी शॉ को भी अक्सर प्राची के पोस्ट पर जाकर कमेंट करते हुए देखा गया था। 

प्राची सिंह को कलर्स टीवी के शो 'उड़ान' में वंशिका शर्मा की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। इस शो के जरिए एक्ट्रेस ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। प्राची सिंह इंडस्ट्री में अभी काफी नई हैं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें फिलहाल उनके पास टीवी से जुड़े कई अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं जिनके जरिए वह जल्दी ही एक बार फिर फैंस के दिलों पर राज कर सकती हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार