आईपीएल 2021 में जीत के साथ शुरुआत करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज़ पहले मैच में काफी अच्छी फॉर्म में दिखे। हालांकि,इस मैच में केकेआर के लिए दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी और फॉर्म सबसे सुकून देने वाली रही। कार्तिक ने आखिरी ओवरों में सिर्फ 9 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेलकर केकेआर को एक अच्छा फिनिश दिया।

Advertisement

कार्तिक की आतिशी पारी देखने के बाद पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर प्रज्ञान ओझा का मानना है कि तमिलनाडु का ये क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का Pro Version है और अगर वह केेकेआर के लिए ओपनिंग या तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं तो इस टीम के लिए कई चमत्कार दिखा सकते हैं।

Advertisement

एक वैबसाइट से बातचीत के दौरान ओझा ने कहा, "मुझे विश्वास है कि दिनेश कार्तिक ओपनिंग या तीसरे नंबर पर आकर केकेआर के लिए चमत्कार कर सकते हैं क्योंकि वो एक ऐसे खिलाड़ी हैं अगर वो लंबी बल्लेबाजी करते हैं, तो वो कुछ भी कर सकते हैं। वह सूर्यकुमार यादव के Pro Version हैं।"

आगे बोलते हुए ओझा ने कहा, "मैंने कार्तिक को बचपन से देखा है। यही कारण है कि मैंने हमेशा कहा है कि दिनेश कार्तिक को हमेशा सलामी बल्लेबाज के रूप में आना चाहिए या शायद तीसरे नंबर पर आना चाहिए। उन्हें 7, 8 अतिरिक्त गेंदों की जरूरत है ताकि वो खुद को क्रीज पर टिकने का समय दे सकें।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार