24 दिसंबर। बल्लेबाजी हो या फिर विकेटकीपिंग ऋषभ पंत लगातार गलती कर रहे हैं। ऋषभ पंत के गलतियों के कारण अहम मौके पर भारतीय के सामने मुश्किल हालात पैदा हो जाते हैं। अभी भारतीय चयनकर्ताओं ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान किया है। एक बार फिर इन गलतियों के बाद भी पंत को मौका दिया गया है।

Advertisement

ऐसे में टीम के चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने पंत की गलतियों को लेकर बात की और कहा कि ऋषभ पंत के विकेटकीपिंग में जो खामियां है उसे दूर करने के लिए एक विशेषज्ञ रखा जाएगा। चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा है कि विकेट के पीछे संघर्ष कर रहे रिषभ पंत की विकेटकीपिंग में सुधार के लिए एक विशेषज्ञ को नियुक्त किया जाएगा।

Advertisement

पंत ने कुछ समय पहले भी विकेटकीपिंग में सुधार के लिए पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरन मोरे की देखरेख में काम किया था। 

गौरतलब है कि लगातार खराब विकेटकीपिंग के बाद भी टीम मैनेजमेंट पंत पर पूरा भरोसा कर रहा है। कोहली ने भी ऋषभ पंत का भऱपूर साथ दिया है। आपको बता दें कि जब कभी भी लाइव मैच के दौरान पंत से गलती होती है तो दर्शक दिर्घा में मैच देख रहे दर्शक धोनी- धोनी चिल्लाने लगते हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार