इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने बेहद ही गज़ब की गेंदबाज़ी की और लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के पूरे 4 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) से पर्पल कैप भी छीन लिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि प्रसिद्ध कृष्णा ने इकाना के मैदान पर LSG के सामने अपने कोटे के 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने एडेन मार्कराम (21 गेंदों पर 30 रन), आयुष बडोनी (11 गेंदों पर 09 रन),  निकोलस पूरन (21 गेंदों पर 19 रन) और मुकुल चौधरी (14 गेंदों पर 18 रन) जैसे घातक बल्लेबाज़ों को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

खास बात ये है कि अब वो IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए 4 मैचों में 10 विकेट चटका चुके हैं और राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज़ रवि बिश्नोई को पीछे छोड़कर टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। यानी उन्होंने पर्पल कैप जीतकर अपने सिर सजा लिया है।

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़

  • प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) - 04 मैचों में 10 विकेट
  • रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स) - 04 मैचों में 09 विकेट
  • अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) - 4 मैचों में 08 विकेट
  • राशिद खान (गुजरात टाइटंस) - 04 मैचों में 05 विकेट
  • लुंगी एनगिडी (दिल्ली कैपिटल्स) - 04 मैचों में 05 विकेट
Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए हैं जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम खबर लिखे जाने तक 5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 45 रन जोड़ चुकी है। यहां से उन्हें जीत हासिल करने के लिए 15 ओवर में 120 रन बनाने हैं। देखें लाइव स्कोरकार्ड

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार