Gujarat Titans Probable Playing XI Vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (RR vs GT) के बीच शनिवार, 09 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

मानव सुथार का कट सकता है पत्ता: गुजरात टाइटंस के बॉलिंग ऑलराउंडर मानव सुथार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। साल 2026 के IPL में उन्होंने GT के लिए अब तक 4 मैचों में सिर्फ 2 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 ओवर गेंदबाज़ी की और 11.33 की इकोनॉमी से 68 रन लुटाए। यही वज़ह है गुजरात की प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह खतरे में दिख रही है।

Advertisement

प्रसिद्ध कृष्णा को मिल सकता है मौका: गुजरात टाइटंस की टीम अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन को मजबूत करने के लिए अब 30 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा को XI में जगह दे सकती है। इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ ने IPL के मौजूदा सीजन में 7 मैचों में 12 विकेट झटके हैं। हालांकि इस दौरान वो थोड़ा महंगे साबित हुए और उन्होंने 10.34 की इकोनॉमी से रन खर्चे।

गुजरात टाइटंस की टीम मानव सुधार को बाहर करके किसी स्पिन गेंदबाज़ को ही XI में जोड़ना चाहती है तो ऐसे में उनके पास बेस्ट ऑप्शन 29 साल के साईं किशोर हैं। वो मानव सुथार की परफेक्ट रिप्लेसमेंट होंगे जिनके नाम टी20 में पूरे 100 विकेट दर्ज हैं। याद दिला दें कि पिछले सीजन साईं GT के सेकंड बेस्ट बॉलर थे और उन्होंने 15 मैचों में 19 विकेट झटके थे।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन (टीम-1): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: मानव सुथार/प्रसिद्ध कृष्णा।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन (टीम-2): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: मानव सुथार/साईं किशोर। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, रविश्रीनिवासन साईं किशोर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार