फिलिप  सॉल्ट (Philip Salt) के तूफानी अर्धशतक के दम पर प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) ने गुरुवार (12 जनवरी) को खेले गए SA20 2023 के मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) को 23 रनों से हरा दिया। 194 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 170 रनों तक की पहुंच सकी। सॉल्ट को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि सॉल्ट आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की शुरूआत खराब रही और 2 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। जेजे स्मट्स एक छोर पर बने रहे लेकिन दूसरे छोर पर सरेल इरवी, जॉर्डन कॉक्स औऱ कप्तान एडेन मार्करम सस्ते में पवेलियन लौट हए। इसके बाद स्मट्स ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 34 रन और टॉम एबेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 55 रन जोड़े।

Advertisement

स्मट्स ने 51 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। वहीं एबेल ने 24 गेंदों में नाबाद 40 रन, वहीं जेम्स फुलर ने 12 गेंद में नाबाद 27 रन बनाए।

कैपिटल्स के लिए एनरिक नॉर्खिया ने दो विकेट, कप्तान वेन पार्नेल,जेम्स नीशम और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कैपिटल्स की टीम ने सॉल्ट रे अर्धशतक की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। सॉल्ट ने 47 गेंदों में नाबाद 77 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके शामिल थी। अपनी पारी में 44 रन उन्होंने सिर्फ चौकों से बनाए। सॉल्ट के अलावा जिमी नीशम ने 28 गेंदों में 37 रन, वहीं कप्तान वेन पार्नेल ने 9 गेंद में नाबाद 29 रन की तूफानी पारी खेली।

Also Read: LIVE Score

Advertisement

सनराइजर्स के लिए एडेन मार्करम और ओटनील बार्टमैन ने दो-दो, वहीं मार्को यान्सेन और सिसंडा मागला ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार