SA20 लीग के 26वें मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने एमआई केप टाउन को एक विकेट से हराकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। जबकि इस जीत के साथ ही वेन पार्नेल की टीम ने प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। इस रोमांचक मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई केपटाउन ने 159 रन बनाए थे और इसके बाद प्रिटोरिया कैपिटल्स ने मैच की आखिरी गेंद पर 160 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

एमआई की टीम एक समय एक बड़े स्कोर की तरफ जाती दिख रही थी लेकिन रासी वैन डेर डुसेन को दूसरी तरफ से किसी का साथ नहीं मिला जिसके चलते एमआई की पूरी टीम 19.4 ओवरों में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एमआई को इस स्कोर तक पहुंचाने में रासी वैन डेर डुसेन ने अहम भूमिका निभाई। रासी ने 175 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 29 गेंदों पर 51 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 भी शामिल थे। 

Advertisement

वहीं, कैपिटल्स जब 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो फिलिप सॉल्ट और कुसल मेंडिस ने अपनी टीम को तुफानी शुरुआत देते हुए 5.1 ओवर में ही 50 रन जोड़ दिए हालांकि, सॉल्ट का इसमें योगदान सिर्फ 9 रन का ही था। वो पहले विकेट के रूप में आउट हुए और इसके बाद कुसल मेंडिस भी इसी ओवर में आउट हो गए जिससे कैपिटल्स की पारी एक बार फिर से डगमगा गई. 

फिर राइली रूसो ने पारी को संभाला और 19 गेंदों में 40 रनों की आतिशी पारी खेलकर अपनी टीम को मैच में वापस ला खड़ा किया। राइली ने 210 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 छक्के भी लगाए। हालांकि, राइली के आउट होते ही प्रिटोरिया की बल्लेबाजी चरमरा गई और गिरते पड़ते मैच किसी तरह आखिरी ओवर में जा पहुंचा जहां प्रिटोरिया को जीत के लिए सिर्फ 3.रन चाहिए थे और एमआई को जीत के लिए 2 विकेट की दरकार थी।

ये ओवर सैम करन कर रहे थे और वो मैच को आखिरी गेंंद तक पहुंचाने में सफल रहे, जहां प्रिटोरिया को आखिरी गेंद पर 2 रन की दरकार थी और एमआई को सिर्फ एक विकेट चाहिए था लेकिन आखिरी बल्लेबाज जोशुआ लिटल ने संयम दिखाते हुए आखिरी गेंद पर दो रन बना लिए और प्रिटोरिया को जीत दिला दी। एमआई की हार ने राशिद खान की टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार