टॉनटन (इंग्लैंड), 11 जून (CRICKETNMORE)| पहले मैच में वेस्टइंडीज के हाथों सात विकेट से मात खाने के बाद पाकिस्तान ने बेहतरीन अंदाज में वापसी की और अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराया। उसका तीसरा मैच रद्द हो गया था। अब आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के अपने अगले मैच में बुधवार को पाकिस्तान के सामने मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को अपने पिछले मैच में भारत ने हराया है। वह अब जख्मी शेर की तरह पाकिस्तान के खिलाफ घात लगाए बैठी है। पाकिस्तान का यह चौथा मैच है। तीसरे मैच में उसका सामना श्रीलंका से होना था लेकिन वह मैच बारिश के कारण धुल गया। 

Advertisement

पाकिस्तान की कोशिश होगी कि वह उसी जुझारूपन और जुनून से खेले जैसे वे इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। 

उस मैच में अच्छी बात यह थी कि टीम की बल्लेबाजी शानदार रही थी। इमाम उल हक और फखर जमन ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी थी और बड़े स्कोर की नींव रखी थी। इसके बाद मोहम्मद हफीज और बाबर आजम ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया था जिसमें कप्तान सरफराज अहमद ने भी अर्धशतकीय पारी खेल योगदान दिया था। 

ऑस्ट्रेलिया के सामने भी उसे इसी तरह की बल्लेबाजी करनी होगी, लेकिन साथ ही मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन कुल्टर नाइल की तिगड़ी का सामना करना पड़ा था। 

 

इन तीनों को पिछले मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने खूब पिटा था लेकिन इस तिगड़ी में वापसी करने का दम है। पाकिस्तान की बल्लेबाजी भारत की तरह मजबूत नहीं है और ऐसी बहुत संभावना है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का पलड़ा इस मैच में भारी रहे। स्पिन में लेग स्पिनर एडम जाम्पा और ग्लैन मैक्सवेल से ऑस्ट्रेलिया को उम्मीदें होंगी। 

Advertisement

वहीं, अगर पाकिस्तानी गेंदबाजी और ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के बारे में बात की जाए यहां भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के हावी होने की ज्यादा संभावना है। 

डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच और स्टीवन स्मिथ तीनों फॉर्म में हैं। इन तीनों के अलावा उस्मान ख्वाजा भी बड़ी पारी खेलने का दम रखते हैं। भारत के खिलाफ टीम बेशक मैच हार गई हो लेकिन अंत में एलेक्स कैरी ने टीम के लिए तेजी से रन बनाए थे। इ

इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। 

Advertisement

पाकिस्तान की गेंदबाजी को हल्के में लेना गलती हो सकती है। इंग्लैंड के खिलाफ मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज ने जो स्पैल फेंका था वो बताता है कि यह किसी भी बल्लेबाजी आक्रमण को अपने अनुभव से मात देने का दम रखते हैं। आमिर और रियाज अगर उसी फॉर्म को जारी रख सके तो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए परेशानी हो सकती है। 

इन दोनों के अलावा हसन अली और लेग स्पिनर शादाब खान पर भी बेहतर प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी। 

टीमें (संभावित) : 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कुल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, ग्लैन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा। 

पाकिस्तान: सरफराज खान (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, आसिफ अली, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, शादाब खान, हसन अली, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार