साउथम्प्टन, 23 जून (CRICKETNMORE)| भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम सोमवार को यहां रोज बाउल मैदान पर बांग्लादेश का सामना करेगी और वर्ल्ड कप-2019 की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। टूर्नामेंट के पहले पांच मैचों में एकतरफा हार झेलने के बाद अफगानिस्तान ने खिताब का प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम के खिलाफ अपने प्रदर्शन में सुधार किया। 

Advertisement

इंग्लैंड के खिताब 397 रन खाने वाले अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने भारत को केवल 224 रनों पर ही समेट दिया। अफगानिस्तान के पास टूर्नामेंट में सबसे बड़ा उलटफेर करने का मौका था, लेकिन मोहम्मद नबी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। अफगानिस्तान को शनिवार को करीबी मैच में 11 रनों से हार झेलनी पड़ी। 

Advertisement

कप्तान गुलबदीन नैब उम्मीद करेंगे कि अगले मैच में उनके बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों एकसाथ बेहतरीन प्रदर्शन करें। 

टूर्नामेंट में बांग्लादेश की बल्लेबाजी शानदार रही है और काफी हद तक ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर निर्भर रही है जो इस संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 322 रनों का लक्ष्य हासिल करने के बाद आस्ट्रेलिया के विरुद्ध 382 रनों का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 333 रन बनाए। 

 

बांग्लादेश की गेंदबाजी हालांकि, कप्तान मशरफे मुर्तजा के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले तीन मुकाबलों में उसने 320 से अधिक रन खाए हैं। अफगानिस्तान के अच्छे गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश के गेंदबाज शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने बल्लेबाजों का काम आसान करना चाहेंगे। 

छह मैचों में पांच अंकों के साथ बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है। हालांकि, अगर वे अगले तीन मैच जीतने में कामयाब हो पाती है और अन्य मैचों के नतीजे भी उसके पक्ष में होते हैं तो बांग्लादेश की टीम अंतिम-4 में प्रवेश कर सकती है। 

Advertisement

टीमें (संभावित) 

अफगानिस्तान: गुलबदीन नैब (कप्तान), असगर अफगान, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, अफताब आलम, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, मोम्मद नबी, नजीबउल्लाह जादरान इकराम अली (विकेटकीपर)। 

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, महमदुल्ला, शाकिब अल हसन, मेहंदी हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर) । 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार