चेन्नई, 22 अप्रैल (CRICKETNMORE)| पिछले दो मैचों में लगातार दो हार झेल चुकी मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होने वाले आईपीएल मैच में हार के क्रम को तोड़ने उतरेगी। चेन्नई को रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों एक रोमांचक मुकाबले में एक रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा था। 

Advertisement

चेन्नई को 2018 के बाद से पहली बार लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 

Advertisement

बेंगलोर से मिले 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्न्ई ने 28 रन तक अपने चार विकेट गंवा दिऐ थे। लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 48 गेंदों पर पांच चौके और सात छक्के के सहारे नाबाद 84 रन बनाकर मैच रोमांचक बना दिया था। टीम को एक गेंद पर दो रन बनाने थे लेकिन वह इससे चूक गईं। 

चेन्नई की इस सीजन में 10 मैचों में यह तीसरी हार है। टीम अभी भी 14 अंकों के साथ तालिका में चोटी पर कायम है। 

चेन्नई बेशक अपने घर में खेलेगी टीम के लिए हैदराबाद की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा। 

हैदराबाद ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी है और उस जीत से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। 

Advertisement

दोनों टीमें बुधवार को जब पिछले मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ी थी तो हैराबाद ने चेन्नई को पांच विकेट से हराया था और टीम के ऊपर उस हार का भी मनोवैज्ञानिक दबाव होगा। 

दूसरी तरफ, हैदराबाद के पास अपने स्टार जोड़ी डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की सेवाएं लेने का यह आखिरी मौका होगा। ये दोनों बल्लेबाज इस मैच के बाद अपनी-अपनी विश्व कप टीम के साथ जुड़ जाएंगे। 

दोनों बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी आंकड़े से लगाया जा सकता है कि इस जोड़ी ने लीग के इस सीजन के अबतक के नौ मैचों में 733 रन बनाए हैं। 

Advertisement

हालांकि टीम को अब उनकी कमी खलेगी। बेयरस्टो इस मैच के बाद इंग्लैंड की विश्व कप टीम में शामिल होने के लिए स्वदेश लौट जाएंगे और उसके बाद टीम को उनकी सेवाएं नहीं मिलेगी। 

वहीं, दूसरी तरफ वार्नर भी आईपीएल के आखिरी चरण में आकर हैदराबाद का साथ छोड़ देंगे और आस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम के साथ जुड़ जाएंगे। 

वार्नर लीग के इस सीजन में नौ मैचों में 517 रनों के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं। बेयरस्टो भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं है और वह भी इतने ही मैचों में 445 रनों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। 

Advertisement

दोनो बल्लेबाजों ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हुए मैच में 131 रन की साझेदारी कर टीम को नौ विकेट से शानदार जीत दिलाया था। 

हैदराबाद इस समय नौ मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ 10 अंकों की बदौलत चौथे नंबर पर है।

टीमें (सम्भावित) :

Advertisement

चेन्नई: अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, इमरान ताहिर, फाफ डु प्लेसिस।
हैदराबाद: भुवनेश्वर कुमार, केन विलियम्सन (कप्तान), डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, दीपक हुड्डा, शहबाज नदीम, यूसुफ पठान, राशिद खान, संदीप शर्मा, विजय शंकर।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार