मोहाली, 1 अप्रैल (CRICKETNMORE)| किंग्स इलेवन पंजाब आज सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का समाना करेगी।

Advertisement

दिल्ली ने शनिवार को फिरोजशाह कोटला मैदान में सुपर ओवर में दो बार की चैम्पियन कोलकाता को तीन रन से मात दी थी। 

Advertisement

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 185 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में दिल्ली ने भी निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर इतने ही रन बनाए जिसके कारण मुकाबला सुपर ओवर में गया जहां दिल्ली ने जीत हासिल की। 

दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ (55 गेंद 99) ने कोलकाता के खिलाफ टीम को लक्ष्य के काफी करीब पहुंचा दिया था। टीम को एक बार फिर उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 

दिल्ली को पृथ्वी के अलावा शानदार लय में चल रहे रिषभ पंत से भी उम्मीदें होगी जिन्होंने टीम के पहले मैच में मुंबई के खिलाफ 78 रन की धुआंधार पारी खेली थी। शिखर धवन, कप्तान श्रेयस अय्यर और कॉलिन इंग्राम भी खुद को साबित करना चाहेंगे।

अपनी शानदार गेंदबाजी से सुपर ओवर में दिल्ली को जीत दिलाने वाले कगिसो रबाडा टीम के लिए एक बार फिर उसी प्रदर्शन को दोहराने के लिए तैयार हैं। पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को रोकने के लिए कगिसो कारगर हो सकते हैं। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, इशांत शर्मा और अक्षर पटेल पर भी नजरें होंगी। 

Advertisement

दूसरी तरफ, पंजाब भी अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर यहां पहुंची हैं। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले लोकेश राहुल, गेल, मयंक अग्रवाल से टीम को एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 

गेंदबाजी में मोहम्मद शमी की अगुवाई में एंड्रू टाई और हार्डस विलजोन की तेज गेंदबाजी कप्तान रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। 

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन )

Advertisement

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (विकेटकीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, हार्डस विलोजेन, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, एंड्रयू टाई

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इनग्राम, हनुमा विहारी, क्रिस मॉरिस, संदीप लामिछाने, कागिसो रबाडा, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार