कोलकाता, 24 अप्रैल (CRICKETNMORE)| लगातार पांच हार झेलकर आईपीएल के 12वें संस्करण से बाहर होने के कगार पर खड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स गुरुवार को यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के साथ होने मैच में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। टूर्नामेंट में उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है।

Advertisement

दो बार की चैम्पियन कोलकाता ने शानदार तरीके से सीजन की शुरुआत की थी लेकिन लीग के बीच में आकर वह जीत की पटरी से उतर चुकी है।

Advertisement

टीम इस समय 10 मैचों में चार जीत और छह हार के साथ अंकतालिका में छठे नंबर पर है। कोलकाता को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब अपने सभी चारों मैच जीतने होंगे।

टीम के लिए चिंता की बात यह है कि कप्तान दिनेश कार्तिक की नेतृत्व क्षमता सवालों के घेरे में है और उनके बल्ले से रन भी नहीं निकल पा रहा है। कार्तिक ने लीग के 10 मैचों में अबतक केवल 117 रन ही बनाए हैं। विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किए गए कार्तिक का फॉर्म में लौटना न सिर्फ कोलकाता के लिए बल्कि भारतीय टीम के लिए भी अच्छा होगा।

कोलकाता की टीम ज्यादातर कैरेबियाई विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल पर ही टिकी हुई दिखाई दे रही है, जिन्होंने अबतक 10 मैचों में 392 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में कोलकाता का कोई भी गेंदबाज टॉप-10 में शामिल नहीं है।

Advertisement

दूसरी तरफ, राजस्थान के लिए भी अब यह टूर्नामेंट करो या मरो वाला हो गया है। टीम को प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अब अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे।

राजस्थान इस समय 10 मैचों में तीन जीत और सात हार के साथ सातवें नंबर पर है। टीम प्रबंधन ने अपने पिछले मैच से पहले अजिंक्य रहाणे को कप्तानी से हटाकर स्टीवन स्मिथ को कप्तान बनाया है। 

उनकी कप्तानी में टीम ने एक मैच जीता लेकिन फिर से दिल्ली कैपिटल्स से साथ हुए मैच में टीम जीत की पटरी से उतर गई।

Advertisement

हालांकि कप्तानी का बोझ हटने के बाद रहाणे ने अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्होंने पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेली थी। टीम चाहेगी कि रहाणे इसी फॉर्म को आगे भी बरकरार रखें। 

टीम को अब जोफरा आर्चर और बेन स्टोक्स की सेवाएं भी नहीं मिल पाएंगी। दोनों खिलाड़ी विश्व कप की तैयारियों के लिए 15 सदस्यीय इंग्लैंड की टीम से जुड़ जाएंगे। 

टीमें : 

Advertisement

कोलकाता: दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, शुभमन गिल, प्रसिद्ध कृष्णा।

राजस्थान: अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, स्टुअर्ट बिन्नी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन,  रियान पराग।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार