जयपुर, 1 अप्रैल (CRICKETNMORE)| राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें मंगलवार को जब सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक दूसरे के सामने होंगी तो दोनों की कोशिश इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में पहली जीत हासिल करने की होगी।

Advertisement

दोनों टीमें आईपीएल के इस सीजन के शुरुआती तीनों मैच हार चुकी हैं और अंकतालिका में निचले स्थानों पर हैं। राजस्थान का रन रेट ज्यादा है इसलिए वह बैंगलोर से ऊपर है। 

Advertisement

बैंगलोर को रविवार को ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 118 रनों की करारी शिकस्त दी है। वहीं मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान को पटखनी दी थी। 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने राजस्थान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा था। राजस्थान ने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन वह आठ रनों से मैच हार गई थी। 

मैनकाडिंग के बाद से राजस्थान के जोस बटलर अपनी फॉर्म को जारी नहीं रख पाए हैं तो वहीं अजिंक्य रहाणे भी प्रभावी नहीं रहे। बॉल टेम्परिंग के कारण एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद लौटे आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ भी लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी कारण राजस्थान टीम में नंबर-3 को लेकर संशय की स्थिति है। 

युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने ने तीसरे नंबर पर खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतक जमाया था लेकिन स्मिथ नंबर-3 के लिए ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते हैं। अब देखना होगा कि राजस्थान का थिंक टैंक किस तरह के फैसले लेता है। 

Advertisement

अपने डबूते जहाज को बचाने के लिए राजस्थान आस्ट्रेलिया के एश्टन टर्नर को मौका दे सकता है जिन्होंने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। टर्नर ने हाल ही में भारत में खेली गई भारत-आस्ट्रेलिया सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। 

गेंदबाजी में राजस्थान के पास जोफ्रा आर्चर हैं। टीम उन पर काफी हद तक निर्भर रहेगी। 

वहीं अगर बैंगलोर की बात की जाए तो विराट कोहली की कप्तानी वाली बैंगलोर उस हैदराबाद से मिली हार को भूलना चाहेगी। कोहली और अब्राहम डिविलियर्स के होने के बाद भी टीम बल्लेबाजी में ज्यादा कुछ कर नहीं पाई है। 

Advertisement

टीमें : 

राजस्थान: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट/वरुण एरॉन।

बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डी विलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज,मोइन अली, कोलिन डी ग्रैंडहोम।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार