बेंगलुरु,30 अप्रैल (CRICKETNMORE)| राजस्थान रॉयल्स आज यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल-12 के मैच में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी।

Advertisement

राजस्थान की टीम इस समय लीग की अंकतालिका में 12 मैचों में पांच जीत और सात हार के साथ 10 अंक लेकर सातवें नंबर पर है। टीम की कोशिश बीते दो मैचों से चले आ रहे अपने विजयी क्रम को जारी रखने की होगी। 

Advertisement

प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उसे अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे। 

इस मैच के बाद राजस्थान के कप्तान स्टीवन स्मिथ विश्व कप टीम में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएंगे। जाने से पहले स्मिथ जीत के साथ इस संस्करण का समापन करना चाहेंगे। 

वहीं, दूसरी तरफ विराट कोहली की कप्तानी वाली बैंगलोर की टीम अब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। बैंगलोर को रविवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।

 

 बल्लेबाजी में टीम को एक बार फिर अब्राहम डी विलियर्स और कप्तान कोहली से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने इस सीजन में अब तक क्रमश: 431 और 423 रन बनाए हैं। 

Advertisement

गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल 12 मैचों में अब तक 16 विकेट हासिल कर दूसरे नंबर पर हैं। बैंगलोर ने 12 मैचों में चार जीते हैं और आठ हारे हैं। टीम इस समय आठ अंकों के साथ सबसे नीचे आठवें नंबर पर है।

टीमें : (संभावित) 

राजस्थान: अजिंक्य रहाणे, लियाम लिविंगस्टोन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), एश्टन टर्नर, रियान पराग, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, ओशन थॉमस, वरुण आरोन

Advertisement

बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डी विलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर/ हेनरिक क्लासेन, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज/ टिम साउदी, गुरकीरत सिंह, नवदीप सैनी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार