कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 के 24वें मुकाबले में डैरेन सैमी की कप्तानी वाली सेंट लूसिया जॉक्स और क्रिस ग्रीन की अगुवाई वाली गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम एक दूसरे से भिड़ेंगी। यह मैच 3 सितंबर को भारतीय समयनुसार सुबह 3 बजे से ब्रायन लारा स्टेडियम पर खेला जाएगा।

Advertisement

अभी तक सीपीएल में सेंट लूसिया जॉक्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। जॉक्स की टीम ने 7 मैचों में से पांच में जीत हासिल की और वो 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। दूसरी तरफ गुयाना अमेजन वॉरियर्स का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्होंने 8 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है। 

Advertisement

Head To Head रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच कुल 14 मैच खेले गए है जिसमें गुयाना अमेजन वॉरियर्स का पलड़ा भारी रहा है। गुयाना ने 14 में से 9 मैच अपने नाम किये है तो वहीं जॉक्स की टीम को सिर्फ 5 मैचों में जीत हासिल हुई है।

सेंट लूसिया जॉक्स 

टीम ने एकजुट होकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है, पिछले मैच में बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ जॉक्स की टीम ने अपने स्पिन गेंदबाजों के दम पर 93 रन के छोटे से लक्ष्य का बचाव कर लिया था। अभी तक सीपीएल में अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी जॉक्स की टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए है। उनके अलावा जहीर खान, केसरिक विलियम्स, रोस्टन चेस और युवा जेवैल ग्लेन ने भी किफायती गेंदबाजी की थी।

Advertisement

बल्लेबाजी में टीम के दोनों ओपनर रहकीम कोर्नवाल और आंद्रे फ्लेचर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे लेकिन इस मैच में उनसे तेज शुरुआत की उम्मीद रहेगी। इसके अलावा रोस्टन चेज, नजीबुल्लाह जदरान, और मोहम्मद नबी ने बल्ले से अच्छा योगदान किया है। 

संभावित प्लेइंग इलेवन

रहकीम कॉर्नवाल, आंद्रे फ्लेचर, मार्क डेयल, रोस्टन चेस, नजीबुल्लाह जादरानन, मोहम्मद नबी, डैरेन सैमी (कप्तान), जेवेल ग्लेन, केसरिक विलियम्स, स्कॉट कुगैलाइन, ज़हीर खान।

Advertisement

गुयाना अमेजन वॉरियर्स

क्रिस ग्रीन की गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने अपने पिछले मैच में बारबडोस ट्राइडेंट्स को 8 विकेटों से हरा दिया था। इस मैच में गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए बारबडोस की टीम को 92 रनों पर रोक दिया था। गेंदबाजी में नवीन-उल-हक ने 4 विकेट चटकाए थे। इनके अलावा टीम में इमरान ताहिर के रूप में अनुभवी स्पिनर है। कीमो पॉल ने भी अभी तक टूर्नामेंट में किफायती गेंदबाजी कराई है।

बल्लेबाजी की बात करे तो पिछले मैच में ओपनर ब्रैंडन किंग ने शानदार अर्धशतक जमाया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर के बल्ले से भी अच्छे रन निकल रहे है। निकोलस पूरन ने भी सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ हुए मैच में 45 गेंदों में शतक जमाकर अपने बल्ले का दम दिखाया। 

Advertisement

संभावित प्लेइंल इलेवन

ब्रैंडन किंग, केविन सिनक्लेयर, शिमरोन हेटिमर, रॉस टेलर, निकोलस पूरन (विकेटकीपर) , कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, क्रिस ग्रीन (कप्तान) , इमरान ताहिर, एश्मेड नेड, नवीन-उल-हक।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार