Prince Yadav Record: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (IRE vs IND 2nd T20) बीते रविवार, 28 जून को बेलफास्ट के ग्राउंड पर खेला गया था जहां 24 साल के तेज गेंदबाज़ प्रिंस यादव (Prince Yadav) को अपना T20I डेब्यू करने का मौका मिला। इस मुकाबले में उन्होंने अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही धमाकेदार प्रदर्शन करके प्रभावित किया और दो बेहद ही खास रिकॉर्ड बनाए।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि प्रिंस यादव ने अपने डेब्यू T20I में आयरलैंड के खिलाफ पूरे 4 ओवर गेंदबाज़ी की और 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। खास बात तो ये है कि प्रिंस का ये स्पेल टी20 डेब्यू पर किसी भी भारतीय द्वारा डाला गया पांचवां सबसे बेस्ट स्पेल है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर ये पॉजिशन हासिल की है। इस रिकॉर्ड लिस्ट में नंबर-1 पर बरिंदर सरन हैं, जिन्होंने साल 2016 में जिम्बाब्वे के सामने अपने टी20 डेब्यू पर सिर्फ 10 रन देकर चार विकेट चटकाए थे।

Advertisement

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ के लिए T20I डेब्यू में सबसे अच्छे आंकड़े

  • 4/10 बरिंदर सरन बनाम ज़िम्बाब्वे, हरारे 2016
  • 4/22 शिवम मावी बनाम श्रीलंका, वानखेड़े 2023
  • 3/9 भुवनेश्वर कुमार बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु 2012
  • 3/17 नवदीप सैनी बनाम वेस्टइंडीज़, लॉडरहिल 2019
  • 3/22 प्रिंस यादव बनाम आयरलैंड, बेलफ़ास्ट 2026 *
  • 3/23 जसप्रीत बुमराह बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 2016

गौरतलब है कि प्रिंस यादव ने भारत के लिए अपने T20I डेब्यू पर सिर्फ तीन विकेट ही नहीं लिए, बल्कि एक गेंद का सामना करते हुए गज़ब का छक्का भी लगाया। इसी के साथ वो अब भारत के सिर्फ तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली गेंद पर छक्का लगाया है। उनसे पहले सिर्फ सूर्यकुमार यादव और रमनदीप सिंह ने ये कारनामा किया था।

T20I करियर की पहली गेंद पर छक्का (भारत)

  • सूर्यकुमार यादव - जोफ्रा आर्चर की गेंद पर - अहमदाबाद 2021
  • रमनदीप सिंह - एंडिले सिमेलाने की गेंद पर - सेंचुरियन 2024
  • प्रिंस यादव - हैरी टेक्टर की गेंद पर - बेलफ़ास्ट 2026

ऐसा रहा मैच का हाल: बेलफास्ट के मैदान पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बैटिंग का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। उनके लिए हैरी टेक्टर (47 गेंदों पर 53 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में भारतीय टीम के लिए तिलक वर्मा ने पचासा ठोका और नंबर-5 पर बैटिंग करके 46 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हर्षित राणा ने 10 गेंदों पर 21 रन और शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर 20 रन ठोके। इनके अलावा कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिका जिस कारण टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। तो ऐसे आयरलैंड ने ये मुकाबला 1 रनों से जीता और सीरीज भी 2-0 से अपने नाम कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार